Wednesday, February 11, 2026

            T20 World Cup : रोहित बोले- इंग्लैंड से बिंदास क्रिकेट खेलना है, ऑस्ट्रेलिया से जीत पर कहा- सबसे बड़ी बात यही कि कंगारू कम्पटीशन में नहीं

            गयाना: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इंग्लैंड से बिंदास क्रिकेट खेलना है। हम फ्री माइंड होकर खेलेंगे, जो आखिरी बार हुआ। उसके बारे में नहीं सोचना चाहिए। गेम में ये बहुत जरूरी होता है कि आप खुले दिमाग से सोचे और डिसीजन ले।

            36 साल के भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारी वर्ल्ड कप में पुरानी हार के कई फैक्टर्स थे। अभी सभी प्लेयर्स पॉजिटिव सोच रहे है और जो मोमेंटम मिला है, उसे आगे ले जाना चाहते है। इस टूर्नामेंट में अंडर प्रेशर होने के बावजूद हम अच्छा खेले हैं। भारतीय टीम को अंडर प्रेशर होकर खेलने की आदत है।

            रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले मीडिया के सवालों के जवाब दिए। टीम 27 जून को इंग्लिश टीम से दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

            रोहित शर्मा इस टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 191 रन बना चुके हैं। वे 2 फिफ्टी जमाई है।

            रोहित शर्मा इस टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 191 रन बना चुके हैं। वे 2 फिफ्टी जमाई है।

            रोहित के बयान की मुख्य बातें…

            • बांग्लादेश का मैच हमारे लिए परफेक्ट रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले पर कहा कि हम खुलकर खेलेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच हमारे लिए परफेक्टेट था। उसमे सिर्फ एक बल्लेबाज ने 50 किया, लेकिन बाकी ने 20, 30 करते हुए अपना रोल निभाया। जिसका जो रोल था, वो उसने किया। किसी का ये हो सकता है, वह उस दिन 100 रन बनाए। हमारा फोकस व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नहीं उनके रोल पर है।
            • मैं चिंतित, क्योंकि ज्यादा देर मैच हुआ तो चार्टर्ड मिस हो जाएगा बारिश के कारण एडवांटेज पर रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये किसी के लिए एडवांटेज है। मैं इस बात के लिए परेशान हूं कि अगर ज्यादा देर तक मैच चलेगा, तो हमें रात की चार्टर्ड फ्लाइट मिस करनी पड़ेगी, हालांकि ये वेस्टइंडीज क्रिकेट और ICC की समस्या है। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे। ऐसा नहीं कि ये पहली बार हुआ है।
            • ऑस्ट्रेलिया से जीतकर हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ा ऑस्ट्रेलिया से जीत पर टेक अवे पूछे जाने पर रोहित ने हंसते हुए कहा कि सबसे बड़ा टेक अवे है कि आस्ट्रेलिया टीम अब इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बाद हमारी टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ा।
            • हमें कंडीशन के हिसाब से खेलना है विराट और पंत के एक जैसे शॉर्ट पर आउट होने के सवाल पर रोहित ने कहा- हमें कंडीशन के हिसाब से खेलना होता है। आपको लग सकता है कि बार बार कंडीशन की बोरिंग बात कर रहा। हम उन खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फैसले पर भरोसा करते हैं। वो रिवर्स स्वीप करना चाहते हैं या मारना चाहते हैं। जब मैच ऑन होता है तो उस समय ज्यादा चर्चा नहीं होती है क्योंकि काफी नियम है। समय ज्यादा होने पर फाइन लगता है। आज अभ्यास हुआ तो उसमे चर्चा करेंगे। शिवम दुबे ने ज्यादा गेंद नहीं फेंकी है लेकिन वह बढ़िया गेंदबाज हैं।

            भारत इस वर्ल्ड कप में अजेय, रोहित टॉप स्कोरर
            रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के टॉप स्कोरर हैं। वे 6 मैचों में 2 फिफ्टी के सहारे 191 रन बना चुके हैं। इन पारियों में रोहित का स्ट्राइक रेट 159.16 रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और सभी जीते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories