BIG NEWS: मुख्यमंत्री विजय ने फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही ज्योतिषी को OSD पद से हटाया, सहयोगियों-विपक्ष ने विरोध किया था; इन्होंने एक्टर के तमिलनाडु CM बनने की भविष्यवाणी की थी

              चेन्नई: तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) पद से हटा दिया। विजय ने पद से हटाने के 24 घंटे पहले ही उन्हें जिम्मेदारी दी थी, लेकिन विपक्ष और सहयोगी पार्टियों के विरोध के बाद फैसला वापस लेना पड़ा।

              राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। उनकी सलाह पर ही 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण का समय भी बदला गया था। राधन ज्योतिषी होने के साथ TVK के प्रवक्ता भी रहे हैं।

              4 मई को विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले राधन ही विजय के घर मिलने पहुंचे थे।

              4 मई को विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले राधन ही विजय के घर मिलने पहुंचे थे।

              विपक्ष और सहयोगियों ने उठाए सवाल

              • TVK की सहयोगी पार्टी MJK के प्रमुख थमीमुन अंसारी ने विधानसभा में कहा कि निजी तौर पर कोई ज्योतिष में विश्वास रखता है तो यह उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन सरकार में ज्योतिष नहीं आना चाहिए।
              • DMDK महासचिव और विधायक प्रेमलता विजयकांत ने भी एक ज्योतिषी को मुख्यमंत्री का OSD बनाए जाने को निंदनीय बताया है।
              • DMK प्रवक्ता TKS एलंगोवन ने कहा था- अब से विधानसभा की कोई भूमिका नहीं रह गई है। सिर्फ समय (मुहूर्त) ज्योतिषियों द्वारा बताया जाएगा। एक ज्योतिषी सिर्फ भविष्यवाणी कर सकता है।
              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योतिषी राधन और विजय करीब 20 सालों से एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं।

              मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योतिषी राधन और विजय करीब 20 सालों से एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं।

              विजय की कुंडली को ‘सुनामी जैसा’ बताया था

              चुनाव से पहले राधन ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी जैसा’ बताया था, यानी ऐसी कुंडली जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर ला सकता है।

              उनका यह भी कहना था कि TVK का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से विजय की कुंडली से मेल खाता है। राधन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा

                              बॉटेनिकल गार्डन में ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी...

                              रायपुर : आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – अपनी शर्तों पर सफ़र

                              मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की...

                              Related Articles

                              Popular Categories