तमिलनाडु: प्राइवेट हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 20 घायल, 30 से ज्यादा बचाए गए

            डिंडीगुल: तमिलनाडु के डिंडीगुल में प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। सभी अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश मिले थे। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

            पुलिस के मुताबिक घटना रात 9 बजे की है। त्रिची रोड स्थित ऑर्थोपेडिक केयर सिटी हॉस्पिटल के रिसेप्शन एरिया में आग लगी थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी। घटना के दौरान अस्पताल में 30 से ज्यादा मरीज थे।

            पुलिस के मुताबिक आग की घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। मरीजों को 10 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था।

            पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में मिले सभी लोगों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

            आग की 3 तस्वीरें…

            अस्पताल में जब आग लगी उस दौरान 30 से ज्यादा मरीज यहां मौजूद थे।

            अस्पताल में जब आग लगी उस दौरान 30 से ज्यादा मरीज यहां मौजूद थे।

            रिसेप्शन एरिया में पहले आग लगी, फिर ऊपर की मंजिलों में बढ़ी।

            रिसेप्शन एरिया में पहले आग लगी, फिर ऊपर की मंजिलों में बढ़ी।

            फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू किया।

            फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू किया।

            शॉर्ट सर्किट से लगी आग पुलिस और फायर ब्रिगेड के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है। डिंडीगुल के DM एमएन पूंगोडी ने कहा- फायर ब्रिगेड, राजस्व और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया था। लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी

                          सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 330 से अधिक नागरिकों को मिला निःशुल्क...

                          रायपुर : पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार

                          मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी ऐश्वर्या की शिक्षा...

                          Related Articles

                          Popular Categories