तेलंगाना: दवा फैक्ट्री धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 पहुंची, मलबे से 31 शव बरामद, 30 से ज्यादा घायल

          हैदराबाद: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 5 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हैं।

          संगारेड्डी के SP परितोष पंकज ने यह जानकारी दी है। 30 जून को फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हुआ था। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ था।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की थी।

          इधर, तमिलनाडु के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

          तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी मंगलवार को सिगाची फार्मा इंडस्ट्रीज पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।

          तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी मंगलवार को सिगाची फार्मा इंडस्ट्रीज पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।

          हादसे के बाद की तस्वीरें…

          विस्फोट में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए।

          विस्फोट में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए।

          विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

          विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

          हादसे के बाद लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

          हादसे के बाद लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

          फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची।

          फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची।

          हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

          हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

          ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।

          ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।

          फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

          फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

          धमाके से मजदूर कई मीटर दूर जा गिरे

          एक मजदूर ने बताया कि वह सोमवार सुबह 7 बजे नाइट शिफ्ट पूरी करके बाहर निकला था। सुबह की शिफ्ट का स्टाफ अंदर आ चुका था। धमाका करीब 8 बजे हुआ। शिफ्ट शुरू होने पर मोबाइल जमा हो जाता है, इस वजह अंदर काम कर रहे लोगों की कोई खबर नहीं मिल पाई।

          एक मजदूर के परिवार की महिला ने बताया कि उनके परिवार के चार लोग फैक्ट्री में काम करते हैं। इनमें उनका बेटा, दामाद, जेठ और देवर शामिल हैं। इनमें से तीन सुबह की शिफ्ट में थे।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। विस्फोट की वजह से रिएक्टर यूनिट तबाह हो गई है।

          कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकतर मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एक शिफ्ट में 60 से ज्यादा मजदूर और 40 अन्य लोगों का स्टाफ काम करता है।



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories