Thursday, February 12, 2026

            बीच शहर में भालू ने मजदूर पर किया हमला… सिर को नोंचा, लगे 35 टांके, घायल की हालत गंभीर; निर्माणाधीन मकान में घुस आया था भालू

            कांकेर: शहर के बीच राम नगर में निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूर पर शुक्रवार सुबह भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उसके सिर को बुरी तरह से नोंच लिया। मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर 35 टांके लगाने पड़े।

            जानकारी के मुताबिक, मजदूर असादुल खान (28 वर्ष) राम नगर में बन रहे निर्माणाधीन मकान में काम करता है। वो अन्य मजदूरों के साथ वहीं सोता भी है। असादुल जगने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भवन से बाहर निकला था, तभी भालू ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

            जिला अस्पताल में घायल मजदूर का इलाज जारी।

            जिला अस्पताल में घायल मजदूर का इलाज जारी।

            मजदूर की चीख सुनकर अन्य मजदूर भी नींद से उठ गए, तभी भालू कमरे में भी घुस आया। जैसे-तैसे मजदूरों ने भालू को खदेड़ा और घायल मजदूर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

            भालू के हमले के बाद अन्य मजदूरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

            भालू के हमले के बाद अन्य मजदूरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

            सिर पर 35 टांके, कान और पैर में भी चोट

            मजदूर के सिर पर 35 टांके लगे हैं, वहीं उसके कान और पैर में भी गहरी चोट लगी है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि भालू कमरे में घुस आया था, किसी तरह उसे भगाया गया, नहीं तो वो अन्य मजदूरों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर सकता था। इधर शहर के बीचोंबीच भालू के हमले से रहवासियों में दहशत का माहौल है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories