केंद्र ने दिल्ली CM रेखा की Z सिक्योरिटी वापस ली, 4 दिन पहले हमले के बाद बढ़ाई गई थी, दिल्ली पुलिस ही सुरक्षा देगी

        नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z सिक्योरिटी सोमवार को हटा ली गई। 4 दिन पहले उन पर हमले के बाद यह सिक्योरिटी दी गई थी। यह फैसला वापस क्यों लिया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अब फिर से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदार दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है।

        इधर, CM रेखा पर हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया ​के सहयोगी तहसीन सैयद को अरेस्ट किया गया है।

        दिल्ली CM आवास में 20 अगस्त की सुबह जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।

        CM ने हमले के बाद पहली बार जनसभा की

        22 अगस्त: रेखा की जनसभा के दौरान दो लोगों ने नारेबाजी की। उन्हें बाहर किया गया।

        22 अगस्त: रेखा की जनसभा के दौरान दो लोगों ने नारेबाजी की। उन्हें बाहर किया गया।

        पुलिस की रडार में 10 और लोग

        CM पर हमले के मामले में पुलिस उन 10 लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी राजेशभाई के संपर्क में थे। पुलिस की एक टीम राजकोट में उन 5 और लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया।

        जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने CM के बाल खींचे, थप्पड़ मारा

        दिल्ली की CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

        आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

        2 स्केच में समझें घटना कैसे हुई…

        आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़ा, बाल खींचे और थप्पड़ मारा।

        आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़ा, बाल खींचे और थप्पड़ मारा।

        CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं हैं।

        CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं हैं।

        हमले से एक दिन पहले आरोपी ने रेकी भी की थी

        आरोपी राजेशभाई ने हमले के पहले सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी। 19 अगस्त को CM के आवास में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दिखा था। CCTV फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा।

        एक और CCTV फुटेज में वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जनसुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं।

        सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM आवास का वीडियो बनाता दिखा।

        सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM आवास का वीडियो बनाता दिखा।

        इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दिया।

        इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दिया।

        आरोपी CM आवास के अंदर भी अपने फोन से लगातार वीडियो बनाता दिखा।

        आरोपी CM आवास के अंदर भी अपने फोन से लगातार वीडियो बनाता दिखा।

        आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। आरोपी की मां भानुबेन सकरिया ने कहा, ‘मेरा बेटा कुत्तों, गायों और पक्षियों से प्यार करता है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों को पकड़ने के आदेश से वह परेशान था। इसलिए उसने दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी। किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह मानसिक रूप से अस्थिर है।’

        राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।

        राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।

        20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता

        20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।

        दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर भी हमले हुए थे

        1. 2024: पदयात्रा के दौरान पानी फेंका

        पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने लिक्विड फेंका था।

        पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने लिक्विड फेंका था।

        30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है।

        2. 2022: गुजरात में हुआ अटैक

        मार्च 2022 में गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी थी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं थी। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकली थी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका था।

        2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा

        पूर्व सीएम को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था।

        पूर्व सीएम को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था।

        6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था।



                Hot this week

                रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार

                पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री...

                रायपुर : सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

                स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की...

                रायपुर : सेवा की कहानी – समरिया को मिला पक्का आशियाना

                सेवा संकल्प अभियान:पीएम जन मन से बदली समरिया की...

                Related Articles

                Popular Categories