मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें किया नमन….

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। श्री बघेल ने कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक बनती हैं। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजा राममोहन राय जैसे उदारवादी दृष्टिकोण की जरूरत है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

                              सीजीएमएससी अध्यक्ष ने की सभी शाखाओं की उच्चस्तरीय समीक्षारायपुर...

                              रायपुर : जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

                              सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा...

                              रायपुर : श्रम विभाग में छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम

                              ’समय सीमा में देनी होगी जानकारी’रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories