मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें किया नमन….

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। श्री बघेल ने कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक बनती हैं। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजा राममोहन राय जैसे उदारवादी दृष्टिकोण की जरूरत है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हुनर ने बदली शीतल की तकदीर, आजीविका कॉलेज के प्रशिक्षण से मिली नई पहचान

                              मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर बनी...

                              ​रायपुर : विशेष लेख : बस्तर में उच्च शिक्षा की नई भोर

                              100 करोड़ के 'मेरु' अनुदान और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से...

                              Related Articles

                              Popular Categories