मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 8 जून को प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए अभिनय व कला के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। श्री बघेल ने श्री हबीब तनवीर के योगदानों का स्मरण करते हुए कहा कि हबीब तनवीर जी छत्तीसगढ़ के गौरव थे। उन्होंने इस अंचल की कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया।

              गौरतलब है कि प्रसिद्ध रंगकर्मी, नाटककार और निर्देशक स्वर्गीय श्री हबीब तनवीर का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय श्री हबीब तनवीर ने हिन्दी फिल्मों के लिए गाने लिखे और कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। कई नाटकों की रचना की। हबीब तनवीर को वर्ष 2002 में पद्म विभूषण सम्मान मिला। उनकी प्रमुख कृतियों में आगरा बाजार (1954) चरणदास चोर (1975) शामिल है। राज्य शासन द्वारा रंगकर्म के क्षेत्र में हबीब तनवीर के योगदानों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए उनके नाम से पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories