मुख्यमंत्री 18 मार्च को अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

        • भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में होंगे शामिल

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद और बालौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बांसकोट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

        मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.15 बजे बांसकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.50 बजे बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के ग्राम पटेली पहुंचेंगे और वहां जिला स्तरीय माँ कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.20 बजे ग्राम पटेली से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम दतान पहुंचेंगे और वहां संत माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल ग्राम दतान से शाम 4.20 बजे रायपुर आयेंगे और बोरियाखुर्द रोड के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित कर्मा जयंती सप्ताह समारोह एवं प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों का सम्मान

                17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय...

                रायपुर : दुर्ग में जलेंगे 6 लाख 71 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

                सेवा संकल्प अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ, पुरानी...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए बिहान दीदियों ने जगाई जन-अलख

                घर-घर पहुंचीं महिलाएं, मिट्टी के दीये जुटाकर जनभागीदारी का...

                रायपुर : भगवान श्री बलराम जयंती : किसान दिवस पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी संपन्न

                “छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती” विषय पर...

                Related Articles

                Popular Categories