कोरबा शहर की खुबसूरती में चार चांद लगा रही निगम की स्ट्रीट गार्डनिंग व वाल भित्तिचित्र

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा की गई स्ट्रीट गार्डनिंग व वाल भित्तिचित्र ऊर्जाधानी कोरबा शहर की खुबसूरती में चार चॉंद लगा रही हैं, चौक-चौराहों, डिवाईडरों पर निगम द्वारा की गई रंगबिरंगे फूलों व हरीतिमायुक्त पौधों की गार्डनिंग जहॉं एक ओर शहर की सुंदरता में खुबसूरत रंग भर रही हैं, हरीतिमा बिखेर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों से गुजरने वाले आमनागरिकों का बरबस ही  ध्यान आकृष्ट कर उन्हें सुखद एहसास का अनुभव करा रही है। सी.एस.ई.बी.चौक से टी.पी.नगर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की साईड वाल व अन्य स्ट्रीट साईटों पर महापुरूषों एवं छत्तीसगढ़ी व भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक भित्तिचित्र कोरबा शहर के सौंदर्य को द्विगुणित कर रहे हैं तथा महापुरूषों व छत्तीसगढ़ी एवं भारतीय संस्कृति से हमारा परिचय करा रही हैं।

              निगम के उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने बताया कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में सुभाष चौक, घंटाघर, सी.एस.ई.बी.चौक, स्मृति उद्यान, विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) तथा अन्य स्थानों व स्ट्रीट साईटों में बिन्का, कोचिया, ग्लाईडिया, पर्चुलाका प्रजातियों के मनमोहक पौधे रोपित किए गए हैं, वहीं घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक तक फॉक्सटेल के पौधे लगाकर स्ट्रीट को संवारा सजाया गया है तथा साथ ही आगे भी इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली

                              सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करेंमहत्वपूर्ण...

                              रायपुर : बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

                              नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैलीमहिला...

                              रायपुर : सुखलाल का कच्चा आशियाना बना उम्मीद की पक्की नींव

                              पीएम आवास योजना से नारायणपुर के ग्रामीण परिवार को...

                              Related Articles

                              Popular Categories