मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल द्वारा 27 एवं 28 अप्रैल को मेला मैदान कबीरधाम में आयोजित गोंडवाना स्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम का आयोजन गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति तथा गोंडवाना संघ-छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस अवसर पर गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के पदाधिकारी सर्वश्री चंद्रभान नेताम, सिया मंडावी, गजानंद नुरेटी, गोकर्ण कुंजाम, पंचू नेताम आदि उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : मजदूरी से उद्यमिता की ओर बढ़ते कदम-विष्णु भैया के संग संवर रहा हर घर का चमन

                    सक्षम योजना से संवरी किस्मतमजदूरी छोड़ मसाला उद्यमी बनीं...

                    Related Articles

                    Popular Categories