युवती के परिजन बोले- हमारी बेटी को आफताब ले गया… एक दिन से गायब है लड़की, थाने में जमकर हंगामा; केस दर्ज करने की मांग

              बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में पिछले एक दिन से एक लड़की लापता है। इसको लेकर युवती के परिजनों ने तोरवा थाने में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि, उनके इलाके के रहने वाले आफताब ने उसे बहलाकर ले गया है। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करने की मांग की है।

              बताया जा रहा है कि, पटेल मोहल्ले की रहने वाली 19 साल की युवती शनिवार को सुबह कोचिंग के लिए गई थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी तलाश की। फिर भी लड़की के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। अब तक युवती का कोई पता नहीं चला रहा हैं।

              थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

              थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

              परिजन बोले- आफताब उसे बहलाकर ले गया

              युवती के परिजन और घर के आस-पास रहने वाले लोग रविवार शाम को थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारी लड़की के पास आफताब की बहन आई थी। वही उसे अपने साथ अपने भाई के पास ले गई। फिर आफताब उसे बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।

              परिजनों के साथ बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं भी पहुंची थीं।

              परिजनों के साथ बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं भी पहुंची थीं।

              लव जिहाद का आरोप

              परिजनों ने इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया है। उन्होंने आफताब और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। केस दर्ज करने की मांग को लेकर लोग थाने में करीब 3 घंटे तक हंगामा करते रहे।

              सर्व हिंदू समाज के लोग भी घेराव करने थाने पहुंचे थे।

              सर्व हिंदू समाज के लोग भी घेराव करने थाने पहुंचे थे।

              थाने के अंदर राम भजन

              थाने का घेराव करने सर्व हिन्दू समाज के लोग भी पहुंचे हुए हैं। उन्होंने आरोपी को पकड़ने और जल्द केस दर्ज करने की मांग की है। इस मांग को लेकर समाज के लोग जमकर नारेबाजी भी करते रहे। उन्होंने थाने के अंदर ही राम भजन शुरू कर दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories