तीर्थ यात्रा में गया परिवार, उधर चोरों ने किए कैश-गहने पार… वापस लौटने पर पता चला मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

            RAIPUR: रायपुर में चोरों ने एक सूने मकान से गहने और कैश पार कर दिए। परिवार तीर्थ यात्रा में गया था। तभी मौका पाकर चोरों ने माल पार कर दिया। जब परिवार वापस लौटा, तब इस मामले का पता चला है। पुलिस ने इस केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

            शास्त्री बाजार के अंजुमन स्कूल के बगल में रहने वाले निखत परवीन 6 मार्च को तीर्थ यात्रा करने के लिए परिवार के साथ अजमेर शरीफ गए थे। इसके बाद 14 मार्च को वे वापस लौट आए। तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। ताले भी टूटे हुए थे। अंदर रखे गहने और कैश गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 47 हजार कैश और गहने जब्त किए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : सोया पनीर निर्माण से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं बद्रिका पारस चन्द्रा

                          प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने बदले सपने...

                          कोरबा: सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य  में नागरिकों की...

                          Related Articles

                          Popular Categories