छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न….

            रायपुर: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के संचालक मण्डल की 32वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्पोरेशन के अंतर्गत स्वीकृति सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति और निविदा की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में चर्चा के उपरांत विभिन्न प्रस्ताव अनुमोदित किए गए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कार्पाेरेशन द्वारा 519 सड़कों के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की लम्बाई करीब 3126 किलोमीटर से अधिक है। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, विशेष सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. अयाज तम्बोली, छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर सहित संचालक मण्डल के अन्य सदस्य शामिल हुए।


                          Hot this week

                          रायपुर : सरगुजा ओलंपिक में ग्रामीण प्रतिभाओं का दिखेगा दम, 88 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                          गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरूसात...

                          Related Articles

                          Popular Categories