हत्या के दोषी ने की आत्महत्या… ट्रेन के सामने कूदकर दी जान; 2011 के मर्डर मामले में हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी

              जांजगीर-चांपा: जिले के नहरिया बाबा मंदिर से 150 मीटर की दूरी पर हत्या के दोषी प्रकाश राठौर (55 वर्ष) का शव मिला है। उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

              जानकारी के मुताबिक, प्रकाश राठौर जांजगीर के वार्ड नंबर- 14 का रहने वाला था। वो यहां हरियाली हेरिटेज का संचालक था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि प्रकाश ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव नहरिया बाबा मंदिर के पास मिला है। उसने खुदकुशी क्यों की है, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। आगे की जांच की जा रही है।

              हत्या के दोषी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की।

              हत्या के दोषी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की।

              2011 में प्रकाश ने की थी हत्या

              प्रकाश राठौर ने 2011 में संजय सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। उसे हत्या का दोषी करार देते हुए निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद डेढ़ साल तक सजा काटने के बाद से प्रकाश जमानत पर बाहर था। उसका केस हाईकोर्ट में चल रहा था। 25 जनवरी 2023 को प्रकाश को पता चला कि हाईकोर्ट ने भी सुनवाई के बाद निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा है। जिसके बाद से प्रकाश राठौर डेढ़ माह से फरार चल रहा था। मृतक अपने परिजनों के संपर्क में भी नहीं था।

              सिटी कोतवाली क्षेत्र के नैला चौकी इलाके का मामला।

              सिटी कोतवाली क्षेत्र के नैला चौकी इलाके का मामला।

              परिजनों ने बताया कि प्रकाश घर से डेढ़ माह पहले दिल्ली जाने के लिए निकला था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि उसकी लाश मिली है। उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी जांच के लिए निकलवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


                              Hot this week

                              अमेरिका: कमला हैरिस 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं, कहा- मैं इस बारे में सोच रही हूं

                              वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories