इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का नवम् दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल को…

              • राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होंगे
              • साढ़े पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी
              • मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगे

              रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का नवम् दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों को उपधियाँ प्रदान की जाएगी।

              राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में दीक्षांत समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें दो हजार से अधिक पंजीकृत विद्यार्थी शामिल हुए।

              दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए स्नातक उत्तीर्ण 4 हजार 522, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 1 हजार 158 तथा शोध कार्य पूर्ण कर चुके 247 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएगी। शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 3 हजार 362, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 720 तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 440 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 814, एम.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 152, एम.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 113 तथा एम.बी.ए. (एग्री बिजनेस मैनजमेन्ट) पाठ्यक्रम के 52 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार कृषि विषय के 188 शोधार्थियों, उद्यानिकी विषय के 35 शोधार्थियों तथा कृषि अभियांत्रिकी विषय के 19 शोधार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों के 20 विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 24 विद्यार्थियों तथा शोध पाठ्यक्रमों के 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों तथा स्नातकोत्तर स्तर के 117 विद्यार्थियों को रजत पदक और स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे।

               दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories