नेपाल के प्रधानमंत्री ने हाई लेवल बैठक बुलाई, तिब्बत की बाढ़ से भोटेकोशी नदी उफान पर, त्रिशूली नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया, बॉर्डर पोस्ट के 9 पुलिसकर्मी लापता

          काठमांडू: चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई बाढ़ मंगलवार को नेपाल के रसुवा जिले में पहुंच गई। इसके चलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। बाढ़ के बीच रसुवा के टिमुरे बॉर्डर आउटपोस्ट में तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं।

          प्रशासन ने त्रिशूली नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

          तिब्बत से आई बाढ़ के टलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया।

          तिब्बत से आई बाढ़ के टलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया।

          प्रधानमंत्री बालेन शाह ने प्रभावित इलाकों में सेना तैनात करने का निर्देश दिया

          नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बचाव और राहत कार्यों के लिए रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस को तैनात करने का निर्देश दिया है।

          शाह ने कहा कि प्रभावित इलाकों में दूसरे जिलों से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए हैं।

          प्रधानमंत्री ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा कि राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए आपदा प्रबंधन एजेंसी, मेडिकल टीमें, स्काउट्स और रेड क्रॉस मिलकर काम कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों में ज्यादा एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ भी भेजे जा रहे हैं, ताकि लोगों को जल्द मदद मिल सके।

          शाह ने कहा कि संबंधित निर्देश दिया गया है कि नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

          लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील

          प्राधिकरण के कार्यकारी प्रमुख धर्मराज उप्रेती ने कहा कि तिब्बत से बाढ़ आने की सूचना मिलते ही प्रभावित इलाकों को अलर्ट भेज दिया गया था।

          बाढ़ के बाद टिमुरे स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

          हालांकि चौकी पर मौजूद 25 से 30 अन्य लोग सुरक्षित हैं।

          भोटेकोशी और त्रिशूली नदियां नेपाल के उत्तरी इलाकों से होकर बहती हैं। तिब्बत में भारी बारिश या अचानक आई बाढ़ का असर इन नदियों के जरिए नेपाल के कई जिलों तक पहुंच सकता है।

          नेपाल के प्रधानमंत्री ने हाई लेवल बैठक बुलाई

          बालेन शाह के मुताबिक प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी विमानों को स्टैंडबाय पर रखने के लिए कहा गया है। वहीं कुछ हेलीकॉप्टर पहले ही प्रभावित इलाकों में तैनात किए जा चुके हैं।

          प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने और आगे जरूरी कदम उठाने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक भी बुलाई गई है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories