RAIPUR: रायपुर में एक स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला और पुरुष घायल हो गए हैं। वहीं टक्कर लगने के बाद स्कूटी बस के नीचे ही फंस गई। जिसके बाद स्कूल बस का ड्राइवर इसे काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गया। मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।
बस रेयान इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। गनीमत रही की इस दौरान बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे। वहीं घायल महिला और पुरुष को गंभीर चोट आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तात्यापारा से आजाद चौक तक स्कूटी बस के नीचे फंसी रही।
रॉन्ग साइड से आ रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार सुबह 8 बजे अपने काम से आमापारा से जयस्तंभ चौक जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर ने टक्कर मारने के बाद बस रोकी भी नहीं। जिससे स्कूटी नीचे ही फंस गई।

स्कूल बस रॉन्ग साइड से आ रही थी इसी दौरान स्कूटी से टक्कर हो गई।
पुलिस ने ड्राइवर-कंडक्टर को हिरासत में लिया
हादसे में सड़क पर स्कूटी के घसीटने के निशान भी दिखे जिसके बाद लोगों ने पीछा कर बस को रुकवाया। वहीं आजाद चौक पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस मामले घायलों का मेडिकल करवाकर आगे की पूछताछ की जा रही है।




