Saturday, February 14, 2026

              दिनदहाड़े घर में घुसकर 10 लाख की चोरी… नहाने गई थी महिला, चोरों ने गहने और कैश किए पार; अंधे घंटे के भीतर हुई वारदात

              BILASPUR: बिलासपुर में दिनदहाड़े महिला के घर में चोर घुस गए। इसके बाद उन्होंने 50 हजार कैश समेत 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया है। जिस समय चोर घर में घुसे थे, उस समय महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। महज आधे घंटे के भीतर चोरों ने आलमारी से पैसे और गहनों को निकाल लिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

              मसानगंज सरजू बगीचा निवासी सत्यभामा मिश्रा पति स्व.विजय कुमार (62) घरेलू काम करती हैं। वह घर में अपने पोता विनायक मिश्रा के साथ रहती है। उनके मकान में तीन किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे विनायक क्रिकेट खेलने स्टेडियम चला गया था। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। लेकिन, बाहर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था।

              आलमारी की चाबी निकालकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम।

              आलमारी की चाबी निकालकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम।

              विनायक ने दरवाजा खुला छोड़ दिया था, जिसे सत्यभामा ने बंद नहीं किया था। वह सुबह करीब 7.30 बजे सोकर उठी और बाथरूम में घुस गई। ब्रश वगैरह करने के बाद वह नहाने लगीं। फिर 8.15 बजे नहा कर निकल गईं। हालांकि, तब उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी नहीं थी।
              सुबह 11 बजे पर्स से गायब मिले पैसे
              सत्यभामा पैसे निकलवाने के लिए बैंक जाने वाली थी। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपना पर्स खोलकर देखा, तब उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद छज्जे में रखी चाबी लेकर आई और अलमारी खोली तो भीतर लॉकर टूटा था और इसमें रखे 23 तोला सोने के जेवर भी नहीं थे। इससे उन्हें चोरी का पता चला।

              घर में नहा रही थी महिला और घ़़ुस गए चोर।

              घर में नहा रही थी महिला और घ़़ुस गए चोर।

              एक दिन पहले ही बैंक से निकलवाई थे पैसे
              सत्यभामा ने बताया कि घर में आधे घंटे के भीतर ही सबकुछ हो गया और मुझे भनक तक नहीं लगी। जब नहाकर आई तब भी मुझे पता नहीं था कि घर में चोरी हो गई है। तीन मई को मैं बैंक से 50 हजार रुपए निकलावकर लाई थी। एक लाख रुपए निकलवाना था, पर बैंकवालों ने ने कहा एक दिन में इतना पैसा नहीं निकलता। दो बार में 50-50 हजार रुपए कर पैसा निकालने कहा। वह बैंक जाने के लिए जब तैयार हुई तो सोची पर्स में रखे 50 हजार रुपए निकालकर आलमारी में रख देती हूं। देखी तो पर्स में पैसा नहीं था। इसके बाद मेरा वीपी हाई होने लगा।

              किराएदारों पर चोरी का शक
              जिस तरीके से चोरी की वारदात हुई है, इससे किसी परिचित और जानकार का हाथ होने की आशंका है। चोरों ने आलमारी खोलकर चाबी फिर से उसी स्थान पर रख दिया था। घटना के बाद महिला ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने अपने किराएदारों पर संदेह जाहिर किया है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मेरे घर में तो पैसे को हाथ लगाने वाला कोई नहीं था। दूसरे पर्स को देखी तो उसके भी चेन खुले थे। लॉकर भी टूटा था, इतना सब हो गया है और मुझे पता नहीं चला।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              Related Articles

                              Popular Categories