सूने मकान में 3 लाख की चोरी… 2 आरोपी गिरफ्तार, शादी में शामिल होने उत्तर प्रदेश गया था पूरा परिवार

              रायपुर: जिले के उरकुरा में हुई चोरी के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 24 जून की रात सूने मकान में चोरी कर ली थी। परिवार के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए थे। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, प्रभात मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा अशोक कुमार पांडे 24 जून को शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए थे। उन्होंने घर की देखरेख करने को कहा था। 26 जून की सुबह जब वे घर को देखने पहुंचे, तो सामने मेन गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर हॉल का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया। उन्हें शक हुआ, तो वे कुछ अन्य लोगों के साथ अंदर गए। वहां 3 कमरों के ताले टूटे हुए दिखाई दिए, साथ ही घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

              मामला खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा का है।

              मामला खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा का है।

              इन कमरों के अंदर रखी हुई अलमारी के लॉकर टूटे हुए मिले। चोरों ने करीब 3 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए थे। इसके बाद पीड़ित ने खमतराई थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच जांच के दौरान पुलिस को 2 पुराने बदमाशों पर शक हुआ। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : होली पर्व पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में जारी रहेंगी आपात सेवाएँ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): मेडिकल कॉलेज संबंध चिकित्सालय (100...

                              KORBA : कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

                              किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

                              Related Articles

                              Popular Categories