पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल की चोरी… 360 लीटर डीजल चोरी कर फरार हुए आरोपी, CCTV कैमरे में घटना कैद

              कोरबा: जिले में पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक की टंकी खोलकर अज्ञात चोर ने करीब 360 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना ट्रक चालक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

              राजस्थान फ्रेट मूवर्स कंपनी के ट्रक चालक किशन प्रजापति ने बताया कि उसने गाड़ी में डीजल डलवाया और फिर उसे पेट्रोल पंप परिसर में ही खड़ा कर सो गया। रात करीब 12 बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठा। वहां से वापस लौटने पर वो फिर से ट्रक के अंदर सो गया। रात 2 बजे के बाद चोर स्कॉर्पियो से आए और ट्रक की टंकी खोलकर पूरा डीजल चोरी कर फरार हो गए।

              ट्रक की टंकी से डीजल चोरी।

              ट्रक की टंकी से डीजल चोरी।

              सुबह जगने पर जब ड्राइवर ने ट्रक को स्टार्ट करना चाहा, तब जाकर उसे घटना का पता चला। इसकी जानकारी उसने अपने मालिक को दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों का पता चल जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन

                              रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक से नशे पर कड़ा प्रहार​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

                              गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा विकसित...

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories