प्रदेश के 14 जिलों में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं….

              • पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट, घटकर 0.36 प्रतिशत हुई
              • 30 मई को केवल तीन जिलों में मिले नए मरीज
              • प्रदेश में अभी कोरोना के कुल 83 मरीज
                 
                रायपुर: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 0.36 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 24 मई को यह दर 1.08 प्रतिशत थी। विगत 30 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 1645 सैंपलों की जांच में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दिन केवल तीन जिलों में ही नए मरीज मिले हैं जिनमें रायपुर के एक, दंतेवाड़ा के दो और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तीन मरीज शामिल हैं।

              पिछले एक सप्ताह में राज्य में 119 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 83 है। राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री आज पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

                              ’मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड...

                              रायपुर : वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सरगुजा वन मंडल की अनूठी पहल

                              खुले कुओं को किया जा रहा सुरक्षितरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

                              बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से...

                              Related Articles

                              Popular Categories