Saturday, February 14, 2026

              शिवानी दीदी के कार्यक्रम में घुसे चोर… ब्रह्मकुमारी के साथ सेल्फी लेते समय महिला के गले से चेन पार, चार महिलाओं के गहनों की चोरी

              BILASPUR: बिलासपुर में सरकंडा के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में मोटिवेशनल स्पीच देने आईं शिवानी दीदी के कार्यक्रम में चोर गिरोह पहुंच गया। गिरोह के लोगों ने सेल्फी लेते समय महिला के गले से सोने की चेन पार कर दिया। वहीं, तीन अन्य महिलाओं के गले से भी मंगलसूत्र चोरी हो गई। इस घटना में बाहरी महिला गैंग के शामिल होने का शक है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

              सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इनडोर स्टेडियम में ‘खुशियों का पासवर्ड’ विषय पर आध्यात्मिक आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आयोजन में शिवानी दीदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीच को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। इसी भीड़ में चोर गिरोह भी पहुंच गया था, जिन्होंने कई महिलाओं के गले से सोने के जेवर चोरी कर लिए।

              चोरी की शिकार महिला ने सरकंडा थाने में शिकायत की है।

              चोरी की शिकार महिला ने सरकंडा थाने में शिकायत की है।

              सेल्फी लेते समय महिला के गले से सोने की चेन पार
              अशोक नगर हैवेंस पार्क कॉलोनी के सामने रहने वाली जानकी पटेल रविवार को वे बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। सत्संग के बाद वे ब्रम्हकुमारी शिवानी दीदी के साथ सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि गले से सोने की 35 हजार रुपए कीमती चेन गायब है।

              थाने पहुंची तब पता चला कई महिलाएं हुईं चोरी की शिकार
              उन्होंने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी। इसके बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। वहां जाने पर पता चला कि कार्यक्रम स्थल से रेणु शर्मा, दिप्ती देवांगन, भानुमति डे के गले से भी सोने के मंगलसूत्र और जेवर पार किए गए हैं। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

              महाराष्ट्र, ओडिशा के महिला गिरोह पर शक
              महाराष्ट्र, ओडिशा के महिला गिरोह ने शहर में रेलवे स्टेशन के पास डेरा डाला है। इस गिरोह की महिलाएं भीड़भाड़ वाले भागवत, सत्संग जैसे वाले स्थान में जाकर भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने के जेवर चोरी करने के बाद रेलवे स्टेशन जाकर परिवार के साथ ट्रेन से भाग जाती हैं। इसी तरह शहर के मगरपारा मरारगली, घटकु, कोटमीसुनार की कुछ महिलाएं इसी तर्ज पर चोरी की वारदात करती हैं। इस वारदात में भी महिला गैंग का हाथ होने का शक है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              Related Articles

                              Popular Categories