ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला, मौत; लोगों ने किया हंगामा… मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किया जाम, सामान लेने जा रहा था शख्स

              रायगढ़: जिले में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद आस-पास के लोगों ने हंगामा कर दिया और सड़क जाम कर दिया था। हादसा तमनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

              हमरीपुर निवासी शख्स सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ये देखते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। बताया गया कि ट्रेलर कोयला लेने जा रहा था। मगर हमीरपुर में उसने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। ये भी बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। इस वजह से वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका।

              वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने लोगों को काफी समझाया, पर वे लोग नहीं माने। सभी मुआवजे की मांग पर अड़े थे। इसके बाद 25 हजार रुपए की सहायता दी गई। साथ ही वाहन मालिक ने भी 50 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं। फिलहाल ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

                              परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली...

                              रायपुर : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती

                              मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन पर होगी चालानी कार्रवाई,...

                              रायपुर : नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल

                              जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की...

                              Related Articles

                              Popular Categories