छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का ट्रांसफर… बलौदाबाजार, सूरजपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले, 26 अफसरों का आदेश जारी

              रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर चंदन कुमार को बनाया गया है। अब तक यहां के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं। संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम के को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अफसरों के विभाग भी बदले गए हैं।

              जारी आदेश के मुताबिक, शम्मी आबिदी को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नरेंद्र कुमार दुग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पी.एस ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वो अब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

              पढ़ें आदेश-

              वहीं प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें कई जिलों के CEO, ज्वाइंट कलेक्टर, और नगर निगम के कमिश्नर शामिल हैं। कुल 8 अफसरों को उनकी पुरानी पोस्टिंग की जगह से नई जगहों पर भेजा गया है। मंगलवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब बिलासुर जिला पंचायत के CEO अजय अग्रवाल होंगे, अभिषेक गुप्ता राजनांदगांव निगम के आयुक्त बनाए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी

                              बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांचरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories