Tuesday, February 17, 2026

              ट्रम्प ने कहा- पुतिन से काफी नाराज हूं, जेलेंस्की की आलोचना करना मुझे पसंद नहीं आया, बोले- अगर रूस की वजह से यूक्रेन में सीजफायर नहीं हो पा रहा है तो मैं सेकेंडरी टैरिफ लगाउंगा

              वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को NBC न्यूज को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में कहा कि वो रूसी राष्ट्रपति पुतिन से काफी नाराज हैं। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की लीडरशिप की आलोचना की थी, यह मुझे पंसद नहीं आई।

              पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन में एक अस्थाई सरकार स्थापित करने का मांग की थी जिससे जेलेंस्की को सत्ता से बाहर किया जा सके।

              ट्रम्प बोले- यूक्रेन में नया लीडर आया तो समझौते में देरी

              ट्रम्प ने कहा कि पुतिन यूक्रेन में नई लीडरशिप की मांग कर रहे हैं, इससे शांति समझौते में देरी हो सकती है। नई लीडरशिप का मतलब है कि आप लंबे वक्त तक कोई समझौता नहीं कर पाएंगे।

              उन्होंने कहा कि रूस पर प्रतिबंधों में बढ़त करने का मतलब यह होगा कि अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं, तो आप अमेरिका में व्यापार नहीं कर सकते।

              अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की आलोचना करते हुए कहा था कि मैं उनके वॉर से निपटने के उनके तरीके से तंग आ चुका हूं। ट्रम्प ने नए चुनाव कराने में नाकाम रहने पर जेलेंस्की को तानाशाह कहा था।

              सेकेंडरी टैरिफ को जानिए

              यह सामान्य टैरिफ से अलग है। सामान्य टैरिफ में अमेरिका सीधे रूस से आने वाले सामान पर शुल्क लगाता, लेकिन चूंकि अमेरिका पहले से ही रूस से बहुत कम आयात करता है (2022 से रूसी तेल का आयात बंद है), इसलिए सीधे टैरिफ का असर सीमित होता।

              सेकेंडरी टैरिफ में अमेरिका उन तीसरे देशों पर शुल्क लगाएगा जो रूस से तेल या गैस खरीदते हैं और फिर उसे अमेरिका को बेचते हैं या अमेरिकी बाजार में कारोबार करते हैं।

              इस टैरिफ के अंतर्गत या तो अमेरिका के साथ व्यापार पूरी तरह बंद हो सकता है, या फिर पहले से लगाए गए टैरिफ के मुकाबले दोगुने टैरिफ का भुगतान करना पड़ सकता है। इसका मकसद प्रतिबंधित देश के साथ-साथ उसके सहयोगी देशों भी सजा देना है।

              यूक्रेन का 20% हिस्सा रूस के कंट्रोल में

              रूस बीते तीन साल में यूक्रेन का लगभग 20% हिस्सा यानी 113,000 वर्ग किमी इलाका हथिया चुका है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के चार पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। जबकि रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं में संघर्ष जारी है।

              रूस यूक्रेन में ब्लैक सी में सीजफायर पर सहमति

              रूस और यूक्रेन के बीच 5 दिन पहले ही ब्लैक-सी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और सैन्य हमले रोकने पर सहमति बन गई है। इसके साथ दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमला रोकने का उपाय डेवलप करेंगे।

              अमेरिका ने इसे लेकर यूक्रेन और रूस से अलग-अलग समझौते किए हैं। सोमवार को अमेरिका और रूस के बीच सऊदी अरब के रियाद में 12 घंटे से ज्यादा बैठक हुई थी।

              ईरान पर बमबारी की धमकी दी

              इसके साथ ही उन्होंने ईरान को लेकर कहा कि अगर उसने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका से समझौता नहीं किया तो वो उसे सजा देंगे। ट्रम्प ने कहा कि अगर वो समझौता नहीं करते हैं तो उन पर बमबारी होगी और सेकेंडरी टैरिफ लगाया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              Related Articles

                              Popular Categories