कोरबा वन मंडल में दंतैल हाथी की करंट लगने से मौत, नाले में मिला शव; जांच में जुटी वन विभाग की टीम

        कोरबा: जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया। हाथी का शव नाले में डूबा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने हाथी की हत्या की है। वन विभाग मौके पर पहुंचा है। मामला कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है।

        मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ग्रामीण जंगल की ओर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मरे हुए हाथी को देखा। इस दौरान गांव में सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

        कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया।

        कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया।

        हाथी को किसी ने करंट लगाकर मारा होगा

        ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को किसी ने करंट लगाकर मारा होगा, जितने पानी में हाथी डूबा है, उसमें उसकी जान नहीं जा सकती है। कीचड़ में भी फंसने की आशंका नहीं है। ऐसे में उसकी हत्या की गई है। वन विभाग के अधिकारी आए हैं, जांच करेंगे।

        हाथी की मौत कब, कैसे हुई जानकारी जुटाई जा रही

        एसडीओ दक्षिण सूर्यकांत सोनी ने बताया कि वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची हुई है। हाथी की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही हाथी कहां से आया है, इसकी भी जानकारी नहीं है।

        पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी वजह

        उन्होंने बताया कि आशंका है कि जंगली जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करंट से हाथी की मौत हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मौत को लेकर जांच की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : गांधी और शास्त्री जयंती पर राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

                शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पत्रिका 'प्रयास' और पुस्तक...

                रामपुर और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण

                मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने...

                Related Articles

                Popular Categories