Friday, February 27, 2026

              CG में आकाशीय बिजली से दो की मौत… खेत में काम करते समय हुआ हादसा, तेज बारिश से पहले गिरी गाज, मौके पर टोड़ा दम

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गईl गुरुवार दोपहर खेत में काम करते समय तेज बारिश से पहले जोरदार गर्जना हुई और दोनों गाज की चपेट में आ गए, उनकी मौके पर मौत हो गई ल घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है l

              गुरुवार को ग्राम खुडूभाठा निवासी भरत तिवारी (45) पिता भागवत तिवारी पेशे से किसान थाl वह अपने गांव के ही गौरीशंकर केवंट पिता लाला केवंट (45) को लेकर खेत में काम करने गया था l दोपहर में दोनों खेत में काम कर रहे थे l तभी अचानक बादल गरजने लगा और और बारिश शुरू हो गई l इस दौरान बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे चले गए l

              गाज की चपेट में आने से मौत

              इस दौरान बादल से आकाशीय बिजली गिरी और दोनों लोग उसके चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए l

              अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

              इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन खेत पहुंच गए, जहां पेड़ के नीचे दोनों बेहोशी की हालत में मिलेl परिजन उन्हें तत्काल मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l इसकी जानकारी पुलिस को दी गई l पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है l शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा l


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश...

                              रायपुर : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

                              जैविक खेती पर जोररायपुर (BCC NEWS 24): सूरजपुर जिला...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा- जीतन राम

                              मेहनतकश परिवार को मिला सुरक्षित आवासरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories