अमेरिका: कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के उम्मीदवार डेमोक्रेट नेता एरिक पर 4 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया

              अमेरिका: कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट नेता एरिक स्वालवेल पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। CNN को दिए बयान में उनके एक पूर्व स्टाफ ने कहा कि 2024 में एरिक ने नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया।

              हालांकि, एरिक ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन्हें झूठा बताते हुए कहा कि ये आरोप ऐसे समय लगाए गए हैं, जब वह चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वह तथ्यों के साथ अपना बचाव करेंगे और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।

              CNN के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि 2019 में शराब पीने के बाद स्वालवेल ने उसके साथ गैर-सहमति से शारीरिक संपर्क किया था। इसी मामले में तीन अन्य महिलाओं ने अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया है।

              वहीं, उनके वकील ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्वालवेल का किसी भी स्टाफ सदस्य के साथ कोई यौन संबंध नहीं रहा। उनकी कानूनी टीम ने CNN से बात करने वाली दो महिलाओं को नोटिस भेजकर बयान वापस लेने को कहा, वरना कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories