अमेरिका: ICE एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौत; सरकार बोली- महिला ने अधिकारियों को कुचले की कोशिश की

        वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में बुधवार को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं।

        अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की।

        राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ICE एजेंट का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि महिला ने जानबूझकर अधिकारी को निशाना बनाया। शूटिंग के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रम्प ने कहा, “वीडियो बेहद डरावना है।”

        घटना के तुरंत बाद सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और ICE के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। शाम तक वहां श्रद्धांजलि सभा (विजिल) भी हुई, जिसमें लोगों ने इमिग्रेशन एजेंसियों का विरोध किया।

        मिनियापोलिस में प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…

        महिला को गोली मारने के खिलाफ हजारों लोग मिनियापोलिस की सड़कों पर उतर आए।

        महिला को गोली मारने के खिलाफ हजारों लोग मिनियापोलिस की सड़कों पर उतर आए।

        महिला के हत्या के विरोध में लोगों ने मिनियापोलिस में मार्च निकाला।

        महिला के हत्या के विरोध में लोगों ने मिनियापोलिस में मार्च निकाला।

        प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ICE के खिलाफ नारेबाजी की।

        प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ICE के खिलाफ नारेबाजी की।

        सरकार बोली- महिला ने अधिकारियों को कुचले की कोशिश की

        होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने दावा किया कि महिला ने अधिकारियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की थी। उन्होंने घटना को ICE अधिकारियों पर किया गया “घरेलू आतंकवादी हमला” बताया।

        हालांकि, मिनेसोटा के मेयर जैकब फ्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। जैकब ने कहा कि इमिग्रेशन एजेंट शहर में अराजकता फैला रहे हैं।

        उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम मांग करते हैं कि ICE तुरंत शहर और राज्य छोड़े। हम अपने प्रवासी और शरणार्थी समुदायों के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

        उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। परिवार तोड़े जा रहे हैं और अब लोग मारे भी जा रहे हैं।

        जानिए मौके पर क्या हुआ

        CNN की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में दिखता है कि एक ICE अधिकारी सड़क के बीच खड़ी SUV के पास जाता है और ड्राइवर से दरवाजा खोलने को कहता है।

        तभी गाड़ी आगे बढ़ती है और सामने खड़े दूसरे ICE अधिकारी ने तुरंत बंदूक निकालकर बेहद करीब से कम से कम दो गोलियां चला दीं।

        यह साफ नहीं हो पाया है कि गाड़ी ने अधिकारी को टक्कर मारी या नहीं। गोली लगने के बाद SUV पास में खड़ी दो गाड़ियों से टकराकर रुक गई। बाद में मेडिकल टीम ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

        इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) क्या है?

        ICE अमेरिका की एक फेडरल एजेंसी है। यह देश में अवैध इमिग्रेशन की रोकथाम, डिपोर्टेशन (देश से बाहर भेजना) और क्रॉस बॉर्डर क्राइम्स पर कार्रवाई करती है। यह एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के तहत काम करती है।

        ICE की स्थापना साल 2003 में हुई थी। 9/11 आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए DHS बनाया और उसी के तहत ICE को गठित किया गया। इसका मकसद देश के भीतर सुरक्षा से जुड़े इमिग्रेशन अपराधों पर सख्त निगरानी था।

        कैसे काम करती है-

        अवैध इमिग्रेशन पर कार्रवाई

        • बिना वैध वीजा/दस्तावेज के रह रहे लोगों की पहचान
        • इमिग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी
        • डिटेंशन सेंटर में रखना और बाद में डिपोर्टेशन

        डिपोर्टेशन

        • कोर्ट या प्रशासनिक आदेश के बाद व्यक्ति को उसके देश वापस भेजना

        अमेरिका के कुछ शहरों और राज्यों ने खुद को सैंक्चुरी सिटी घोषित किया है। यहां ICE को लोकल प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होता है। इसका मकसद प्रवासी समुदाय में डर कम करना और जनता में स्थानीय पुलिस का भरोसा बनाए रखना है।



                Hot this week

                रायपुर : सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

                स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की...

                रायपुर : बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत

                सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक...

                Related Articles

                Popular Categories