अमेरिका: चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रॉस गिरा, मौत

            अमेरिका: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर के दौरान पादरी के ऊपर लकड़ी से बना क्रॉस गिर गया। इससे पादरी के सिर पर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। प्रेयर का ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा था। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

            प्रवचन के दौरान फादर पैट्रिसियो के ऊपर क्रूस के गिरने से ठीक पहले की है।

            प्रवचन के दौरान फादर पैट्रिसियो के ऊपर क्रूस के गिरने से ठीक पहले की है।

            लकड़ी का भारी क्रूस फादर पैट्रिसियो के सिर पर गिरा, वे उसके नीचे दब गए।

            लकड़ी का भारी क्रूस फादर पैट्रिसियो के सिर पर गिरा, वे उसके नीचे दब गए।

            जानकारी के मुताबिक, घटना इक्वाडोर के तटीय बंदरगाह शहर ग्वायाकिल में 17 अक्टूबर को पेरपेतुओ सोकोरो चर्च में हुई। यहां आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च में फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलीनारी प्रवचन दे रहे थे।

            मास का ऑनलाइन प्रसारण हो रहा था, 27 मिनट बाद गिरा क्रूस

            मास को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जा रहा था। इसका वीडियो देखने पर पता चलता है कि करीब 27 मिनट बाद चर्च की दीवार पर लगा क्रॉस और ईसा मसीह की मूर्ति फादर पैट्रिसियो के ठीक उपर गिर जाती है।

            घटना के बाद चर्च में मौजूद लोग पादरी की मदद के लिए पहुंचे। चर्च ने बताया कि इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ भी उन्हें बचा नहीं सका।

            कुछ मिनट पहले कहा था- एक दिन हम सबको मरना है

            फादर सांचेज ने उपदेश के दौरान स्पेनिश में कहा- ‘टोडोस वैमोस ए मोरिर’ (Todos vamos a morir); इन शब्दों का अर्थ है, ‘एक दिन हम सबको मरना है।’ उन्होंने कहा कि कम महत्वपूर्ण चीजों पर बिताया गया समय ईश्वर और प्रियजनों के साथ बिताए गए समय जितना सार्थक नहीं हो सकता।

            फादर पैट्रिसियो के वीडियो का वह हिस्सा, जिसमें वे कह रहे थे कि एक दिन हम सबको मरना है।

            फादर पैट्रिसियो के वीडियो का वह हिस्सा, जिसमें वे कह रहे थे कि एक दिन हम सबको मरना है।

            हादसे की वजह साफ नहीं, फिटिंग लूज होने की आशंका

            चर्च की तरफ से कहा गया कि चर्च की दीवार से बड़ा क्रूस गिरने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे दीवार पर अटैच करने वाले माउंटिंग फिक्स्चर में खराबी की आशंका है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन जांच कर रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                          वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में नवनिर्मित गौ चिकित्सालय...

                          रायपुर : शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

                          मुख्यमंत्री श्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड...

                          Related Articles

                          Popular Categories