Wednesday, February 11, 2026

            उत्तर प्रदेश: वृंदावन में उद्घाटन के दिन ही होटल में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, 40 अंदर फंसे, 3 बुरी तरह झुलसे; क्रेन से लटकाकर लोगों को निकाला गया

            उत्तर प्रदेश: मथुरा के वृंदावन में नए बने सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इससे होटल के अंदर घना धुआं भर गया। इसमें 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। आज ही होटल का उद्घाटन हुआ था। इसके कुछ ही घंटे बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

            सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

            देखिए 5 तस्वीरें…

            वृंदावन के होटल में उद्घाटन के दिन ही आग लग गई।

            वृंदावन के होटल में उद्घाटन के दिन ही आग लग गई।

            आग की तेज लपटों ने होटल को चारों ओर से घेर लिया।

            पूरे होटल में धुआं ही धुआं भर गया।

            पूरे होटल में धुआं ही धुआं भर गया।

            फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

            फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

            होटल के अंदर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

            होटल के अंदर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

            3 मंजिला सिद्धि विनायक होटल वृंदावन के पॉश इलाके रुक्मणी विहार में बना है। राया के रहने वाले सुभाष अग्रवाल करीब 6 महीने से यह होटल बनवा रहे थे। इसको बनाने में उन्होंने करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस होटल में 24 कमरे हैं।

            होटल मालिक सुभाष अग्रवाल के भतीजे सोनू ने बताया- आज ही चाचा ने इस नए होटल का उद्घाटन किया था। हम पूरे परिवार के साथ यहां आए थे। अंदर करीब 40 लोग फंसे गए। ऊपर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया।

            फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया- सिद्धि विनायक होटल का आज उद्घाटन हो रहा था। इसी दौरान आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। अंदर फंसे लोगों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।

            यह होटल मालिक का भतीजा सोनू है, उसने बताया कि हम पूरे परिवार के साथ होटल में थे। इसी दौरान आग लग गई।

            स्पोर्ट्स टीचर बोले- 1.5 घंटे में आग पर काबू पाया गया

            स्पोर्ट्स टीचर चौधरी अजीत सिंह ने बताया- जैसे ही हमें होटल में आग लगने की जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमारे साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। धुएं का घना गुबार होने की वजह से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, 1.5 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

            वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- जैसे ही मैंने होटल में आग लगती देखी, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद हम लोग भी आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अंदर फंसे 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

            स्पोर्ट्स टीचर चौधरी अजीत सिंह ने बताया कि 1.5 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

            होटल मालिक सुभाष अग्रवाल के समधी हरिमोहन के बेटे विनीत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। वहीं, आग से 3 लोग झुलस गए। इनमें 2 बच्चे कार्तिक, समर और 1 महिला जिया शामिल है।

            आग से झुलसे एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

            आग से झुलसे एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

            डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया- रुक्मिणी विहार स्थित सिद्धि विनायक होटल में उद्घाटन के दिन शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में होटल मालिक के परिवार के 3 लोग झुलस गए। हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories