उत्तर प्रदेश: अयोध्या में घर में धमाका, युवक की मौत, 2 गंभीर घायल; एक मकान जमींदोज; एक किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

              उत्तर प्रदेश: अयोध्या में एक घर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसा बीकापुर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। यह जगह राममंदिर से करीब 28 किलोमीटर दूर है। इस हादसे में एक घर जमींदोज हो गया। वहीं, मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से आसपास के 3-4 घरों की दीवारों में भी दरारें आई हैं। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

              घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धमाका कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से सैंपल एकत्र कर रही है। पुलिस टीम भी मौके पर है।

              जिस घर में विस्फोट हुआ, वह विवेकानंद पांडेय का है। वह नगर पंचायत कर्मी हैं। घायल विवेकानंद की मां उषा देवी ने बताया- हम घर पर नहीं थे। मेरा बेटा घर पर था। बहुत चोट लगी है। उसे अस्पताल लेकर गए हैं। पता नहीं क्या दग गया? कैसे विस्फोट हुआ?

              3 तस्वीरें देखिए

              विस्फोट में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

              विस्फोट में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

              सूचना पर पहुंची जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

              सूचना पर पहुंची जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

              पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

              पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

                              28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम नियमों में बड़ा बदलाव

                              24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइनस्व-घोषणा...

                              Related Articles

                              Popular Categories