उत्तर प्रदेश: मेरठ में बेटी की लाश के साथ 4 महीने तक रहा बाप, बुरी तरह सड़ चुकी थी बॉडी, बदबू छिपाने परफ्यूम स्प्रे करता रहा; पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं पुलिस

              उत्तर प्रदेश: मेरठ में एक पिता बेटी की लाश के साथ 4 महीने तक घर में रहा। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। बेटी टीचर थी, उसके साथ रहने की जिद में पिता उससे अलग नहीं होना चाहता था। वह लाश की बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा। लड़की की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, सिर्फ पैर ही बचा था।

              घटना का पता उस समय चला जब घर पर रिश्तेदार पहुंचे। बदबू आने पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के एक कमरे से लाश बरामद की। बॉडी की हालत इतनी बदतर हो चुकी थी कि रिश्तेदार से लेकर पुलिस वाले और पड़ोसी उसे देख नहीं पा रहे थे। मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का है।

              3 तस्वीरें देखिए…

              लाश इतनी बुरी तरह सड़ चुकी थी कि कोई उस तरफ देख नहीं पा रहा था। पुलिसकर्मी भी घर के अंदर मास्क लगाकर गए।

              लाश इतनी बुरी तरह सड़ चुकी थी कि कोई उस तरफ देख नहीं पा रहा था। पुलिसकर्मी भी घर के अंदर मास्क लगाकर गए।

              रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि घर के अंदर घुसते ही बदबू आने लगी।

              रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि घर के अंदर घुसते ही बदबू आने लगी।

              इसी गली में उदय भानु बिस्वास का मकान है। वह घर पर अकेले ही रहते थे।

              इसी गली में उदय भानु बिस्वास का मकान है। वह घर पर अकेले ही रहते थे।

              पुलिस ने प्रियंका के पिता को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

              पुलिस ने प्रियंका के पिता को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

              अब पूरा मामला विस्तार से…

              मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास (76) काशी में शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। बोर्ड ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। 2010 में रिटायर हुए थे। सदर के तेली मोहल्ले में पतली सी गली में खुद का छोटा-सा 2 कमरों का मकान है। अपनी बेटी प्रियंका बिस्वास (35) के साथ रहते हैं। पत्नी शर्मिष्ठा (59) की 13 साल पहले मौत हो चुकी है।

              पड़ोस में कुछ रिश्तेदार रहते हैं, लेकिन उदय भानु किसी से न मिलते थे और न ही बेटी को मिलने देते थे। 1 दिसंबर 2025 को प्रियंका की बीमारी की वजह से मौत हो गई। अगले 5 दिन तक उदय भानु शव के साथ घर में ही रहा। दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम डालता रहा। फिर घर में कूड़ा भरकर शव अंदर ही छोड़ दिया और देहरादून चला गया।

              रिश्तेदारों ने फोन किए तो बताया कि वह देहरादून में है। कुछ दिन पहले ही वापस लौटा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी। इस बीच, शुक्रवार देर शाम कुछ रिश्तेदार उदय भानु के घर पहुंचे। रिश्तेदारों ने घर में जैसे ही एंट्री की तो वहां उठ रही दुर्गंध से सभी दूर भाग खड़े हुए। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में सड़ा हुआ युवती का शव मिला।

              रिश्तेदारों ने घर में रहने वाले उदय भानु बिस्वास को पकड़ लिया। उनसे सख्ती से पूछताछ की। पता चला कि लाश किसी और की नहीं, बल्कि उदय भानु की बेटी प्रियंका की थी। प्रियंका बिस्वास प्राइवेट टीचर थी। वह कंप्यूटर सब्जेक्ट पढ़ाती थी। पिता उदय भानु बिस्वास लोगों से बताता था कि वह देहरादून में काम करता है। बेटी भी वही रहती थी।

              तस्वीर मृतक प्रियंका बिस्वास की है।

              तस्वीर मृतक प्रियंका बिस्वास की है।

              5 महीने पहले मर चुकी थी प्रियंका

              रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका की मौत का पिता उदय भानु ने किसी को पता नहीं चलने दिया। बेटी के शव को घर के अंदर ही रखा। रिश्तेदार जब अंदर पहुंचे तो देखा कि युवती का शव कंकाल में बदला हुआ है। केवल पैर ही दिखाई दे रहा है।

              2013 में पत्नी ने किया था सुसाइड

              पूछताछ में उदय भानु की पत्नी शर्मिष्ठा की मौत की बात भी सामने आई। उदय भानु काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। घर नहीं आ पाते थे, जिसको लेकर पत्नी शर्मिष्ठा नाराज रहती थी। उसी दौरान शर्मिष्ठा ने मेरठ के घर में फांसी लगा ली। इसके बाद प्रियंका सदमे में आ गई। वह एकदम शांत रहने लगी थी।

              मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घर के अंदर से बहुत ही ज्यादा बदबू आ रही थी।

              मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घर के अंदर से बहुत ही ज्यादा बदबू आ रही थी।

              5 दिसंबर को आखिरी बार देखा गया

              प्रियंका के चचेरे भाई सुनीलमल बिश्वास ने बताया- उन्होंने अपने चाचा उदय भानु विश्वास को 5 दिसंबर को आखिरी बार देखा था। उसके बाद न तो प्रियंका दिखी और न ही चाचा। एक दिन फोन कर पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

              थोड़ी देर बाद चाचा ने खुद नए नंबर से फोन मिलाया। उन्होंने बताया कि वह देहरादून में है। प्रियंका के बारे में पूछने पर बताया कि वह बीमार है। देहरादून के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

              सुनील ने बताया- वह काफी समय से इस परिवार को ढूंढ रहे थे। शुक्रवार शाम किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि उदय भानु को बेगमबाग के कॉर्नर पर बनी चाय की दुकान पर देखा गया है। इसके बाद सुनीलमल अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर दुकान पर पहुंचे और चाचा को पकड़ लिया।

              सुनीलमल विश्वास ने बताया- चाचा हमेशा बहन के भर्ती होने की बात कहते थे।

              सुनीलमल विश्वास ने बताया- चाचा हमेशा बहन के भर्ती होने की बात कहते थे।

              घर के भीतर लगा कूड़े का ढेर

              सुनील ने बताया- उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों को वहां बुला लिया। इसके बाद सभी उदय भानु को पकड़कर उनके घर पर ले आए। यहां सख्ती करने के बाद उन्होंने सच कबूल लिया। उन्होंने जैसे ही बताया कि बेटी की लाश घर के अंदर है तो सब हैरान रह गए।

              रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उदय भानु को लेकर घर में एंट्री की तो हैरान रह गई। घर के अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। बेड पर प्रियंका का शव तो पड़ा था, लेकिन वह कंकाल बन चुका था। इस बात की खबर मिलते ही पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया।

              उदय भानु के घर के अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। वहीं पास में बेड पर प्रियंका की लाश पड़ी हुई थी।

              उदय भानु के घर के अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ था। वहीं पास में बेड पर प्रियंका की लाश पड़ी हुई थी।

              पीलिया से हुई प्रियंका की मौत

              पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि भानु बिस्वास घर के अंदर ही रह रहा था। वह दुर्गंध को छिपाए रखने के लिए परफ्यूम का यूज करता था। उसके घर से परफ्यूम की काफी बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने उदय भानु से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने भेज दिया।

              उदय भानु ने पुलिस को बताया कि प्रियंका को काला पीलिया हो गया था। वह उसकी झाड़-फूंक कराते थे, लेकिन सेहत नहीं सुधरी और उसकी मौत हो गई। 2 महीने तक वह उसके साथ रहे। इसके बाद वह देहरादून चले गए। देहरादून से कुछ समय पहले ही वापस आए थे। उस वक्त भी प्रियंका का शव आधे से ज्यादा सड़ चुका था।

              पुलिस बोली- 4 महीने पहले हुई थी मौत

              सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया-

              तेली मोहल्ले में एक घर के अंदर 35 साल युवती का शव मिला है। शव काफी हद तक सड़-गल चुका है। फिलहाल तो मौत की वजह बीमारी लग रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              Related Articles

                              Popular Categories