उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा, हादसे में टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल, DRM ने दिए जांच के आदेश

              उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड शुक्रवार सुबह 8 बजे गिर गया। हादसे में टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। RPF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              इसी प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13037) पहुंच गई थी, जिसे बाद में रुकवा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई, जिससे टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है। DRM सुनील कुमार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

              सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्टेशन का रेनोवेशन चल रहा है। जिन पिलर्स के सहारे और रेलिंग से टिन शेड कसा था, उसे कुछ जगहों से खोल दिया गया था। इस वजह से प्लेटफॉर्म नंबर- 5 के टिन शेड का सपोर्ट कमजोर हो गया था। इसके चलते टिनशेड गिर गया।

              3 तस्वीरें देखिए…

              शेड गिरने से टीटीई भूपेंद्र के पैर फंस गए। पुलिसकर्मियों ने शेड को किसी तरह उठाया, इसके बाद टीटीई को निकाला जा सका।

              प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया। क्रेन टिन शेड को उठाया जा रहा है।

              प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया। क्रेन टिन शेड को उठाया जा रहा है।

              प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पहुंच गई थी। शेड गिरने वाली जगह से कुछ दूर पहले ही इसे रुकवाया गया।

              प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पहुंच गई थी। शेड गिरने वाली जगह से कुछ दूर पहले ही इसे रुकवाया गया।

              कैसे हुआ हादसा, पढ़िए

              • स्टेशन के रेनोवेशन के चलते 4 नंबर प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया था। 5 नंबर प्लेटफॉर्म खुला हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 नंबर प्लेटफॉर्म से निकली। ज्यादातर यात्री उसमें सवार होकर चले गए।
              • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बहुत कम थी। इस बीच, अचानक टिन शेड का करीब 60-70 फीट लंबा हिस्सा टूटकर नीचे लटक गया। इसमें टीटीई भूपेंद्र, यात्री अभिषेक और साहिल दब गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी, जिसे हादसे वाली जगह से पहले ही रोक दिया गया।
              • रेलवे पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो तीन लोग यात्री टिन शेड में फंसे हुए थे। RPF के जवानों ने टिन शेड उठाकर उन्हें बाहर निकाला। टीटीई और दोनों यात्रियों को आलमबाग अस्पताल भेजा गया। हादसे में टीटीई के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए।

                              Hot this week

                              रायपुर : जनमन पत्रिका बन रही जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम

                              ग्रामीणों तक पहुंच रही शासन की योजनाओं की सटीक...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया भूमिपूजन

                              1.21 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्कूलरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार

                              ई-केवाईसी से लौटी मुस्कान, अनिता कोल को मिलेगा महतारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories