उत्तराखंड: 10 लोगों से भरी पिकअप 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, SDRF ने 2 लोगों को बचाया, हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे

            उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है।

            हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी बेकाबू हुई और तकरीबन 300 मीटर(984 फीट) गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

            सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को खाई से रस्सियों के सहारे निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया।

            सीएम धामी ने ‘X’ पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है, उन्होंने लिखा-

            जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

            हादसे से जुड़ी PHOTOS…

            खाई से शव को निकालकर सड़क की तरफ लाती पुलिस की टीम।

            खाई से शव को निकालकर सड़क की तरफ लाती पुलिस की टीम।

            मौके पर पहुंची डीएम और एसडीआरएफ की टीम।

            मौके पर पहुंची डीएम और एसडीआरएफ की टीम।

            हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

            हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

            अस्पताल में पहुंच घायलों से जानकारी लेती टीम।

            अस्पताल में पहुंच घायलों से जानकारी लेती टीम।

            शाम 4:15 बजे हुआ हादसा, अचानक बेकाबू हुआ वाहन

            हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ है, जब पिकअप वाहन चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन (UK09 TA1799) अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा।

            घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित(35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

            SDM बोले- सभी आसपास के गांव के रहने वाले

            उपजिलाधिकारी अलकेश नौटियाल ने बताया कि ये सभी लोग सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। हरिद्वार से वापसी के दौरान करीब 3 बजे इन लोगों ने रास्ते में खाना खाया। इसके बाद नैल गांव के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

            उन्होंने बताया कि सभी लोग घनसाली क्षेत्र के महल जामी पट्टी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरा घायल अभी उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories