छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5967 पदों पर वैकेंसी… 1 जनवरी 2024 से शुरू होगी आवेदन प्रकिया, 12वीं पास को मिलेगा मौका

        रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में 5967 आरक्षक पदों के लिए 1 जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 फरवरी 2024 की रात 11.59 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

        पुलिस मुख्यालय ने भर्ती को लेकर 4 अक्टूबर 2023 नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था।

        एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

        12वीं या कोई समकक्ष परीक्षा पास।

        आयु सीमा :

        18 से 28 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी ।

        सैलरी :

        19500 रुपये प्रतिमाह। इसके अलावा एचआरए, डीए आदि भत्ते दिए जाएंगे।

        सिलेक्शन प्रोसेस :

        इस प्रोसेस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल है। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ शामिल है।

        एग्जाम पैटर्न :

        लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल नॉलेज, इंटेलिजेंस एबिलिटी, एनालिटिकल एबिलिटी और एरिथमैटिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

        ऐसे करें आवेदन :

        • ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
        • सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
        • रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
        • फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।
        • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

        जिलेवार पदों की संख्या :

        • चंदखुरी, रायपुर : 22
        • रेल रायपुर : 181
        • पीटीएस, माना, रायपुर : 20
        • महासमुंद : 92
        • गरियाबंद : 186
        • धमतरी : 108
        • भाटापारा : 98
        • रायपुर : 559
        • दुर्ग : 332
        • जांजगीर-चांपा : 28
        • रायगढ़ : 124
        • मुंगेली : 139
        • बिलासपुर : 168
        • गंडई पीटीएस, राजनांदगांव : 20
        • खैरागढ़-छुईखदान: 82
        • मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी : 228
        • कबीरधाम : 120
        • राजनांदगांव : 160
        • बेमेतरा : 110
        • एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर : 48
        • बालोद : 128
        • बेमेतरा : 110
        • सरगुजा : 79
        • जशपुर : 106
        • सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : 116
        • गौरेला-पेंड्रा मरवाही : 42
        • कोरबा : 177
        • सक्ती : 101
        • कोरिया : 37
        • बलरामपुर – रामानुजगंज : 259
        • सूरजपुर : 144
        • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 106
        • पीटीएस, मैनपाट : 39
        • बस्तर : 365
        • कोंडागांव : 104
        • कांकेर : 133
        • दंतेवाड़ा : 73
        • नारायणपुर : 477
        • सुकमा : 139
        • बीजापुर : 390
        • कुल पदों की संख्या : 5967


                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पद्मावतीपुर में ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन

                नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा भावना और...

                Related Articles

                Popular Categories