पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी बोले- TMC का दिया बुझने वाला है, शाह ने कहा- 4 मई को हमारी सरकार बनेगी, अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा

              कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में रैली की। उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है।

              पीएम ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी।

              इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा कि 4 मई को हमारी सरकार बनेगी। बंगाल का अगला सीएम यहीं जन्म लेने वाला होगा। बस दीदी का भतीजा नहीं होगा।

              बंगाल में गुरुवार को पहले फेज में 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.72% मतदान हुआ है। दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

              पीएम मोदी शुक्रवार को रैली में आरजी कर पीड़िता की मां से मिले। मोदी बोले- जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की, उसी बेटी को टीएमसी ने उनसे छीन लिया।

              मोदी की स्पीच के 4 पॉइंट्स, कहा-

              • बंगाल को टीएमसी से आजादी चाहिए। टीएमसी के डर से आजादी, टीएमसी के भ्रष्टाचार से आजादी, टीएमसी के सिंडिकेट से आजादी, बेटियों पर अत्याचार और बेरोजगारी से आजादी।
              • टीएमसी ने बंगाल में लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, लेकिन पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्यज फहराना है।
              • जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह देती है। टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाएं सपने देखें।
              • 4 मई को बीजेपी की सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए सभी अत्याचारों की फाइलें खोली जाएंगी। यह मोदी की गारंटी है।

                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं

                              पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात

                              छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन

                              प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक,...

                              Related Articles

                              Popular Categories