कटघोरा एसडीएम के खिलाफ पत्नी ने महिला थाने में दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस… मारपीट करने, मायके से 2.50 लाख रु. मंगाने का आरोप

              बिलासपुर: कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर के खिलाफ उनकी पत्नी ने बिलासपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 498 के तहत कार्रवाई की है। व्यापार विहार निवासी सुरभि पाटले पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर (30) की शादी जांजगीर चांपा जिले के चिस्दा (जैजैपुर) में हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से उनके पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते थे। वे मायके से 2.50 लाख रुपए लाने के लिए दबाव डाल रहे थे।

              मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मायके में छोड़ दिया था। महिला के परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की,लेकिन इसका असर नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एसडीएम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सुरभि की मां राजेश्वरी पाटले महिला बाल विकास, बिलासपुर में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का आधार

                              कबीला के घर आई आर्थिक संबल की नई रोशनीरायपुर...

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बना सुशासन तिहार

                              शिविर में सुशील यादव का बंटवारा संबंधी प्रकरण का...

                              Related Articles

                              Popular Categories