वर्ल्ड बैंक का पाकिस्तान को झटका, सिंधु जल संधि पर भारत पर दबाव बनाने से इनकार किया, कहा- हम सिर्फ मध्यस्थ है

              इस्लामाबाद: वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को झटका देते हुए साफ कह दिया है कि वो भारत को फैसला बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा है कि संस्था की द्विपक्षीय मुद्दे में मध्यस्थ के अलावा कोई भूमिका नहीं है।

              बंगा ने कहा कि समझौता दो देशों के बीच है और अगर वो असहमत होते हैं, तो वर्ल्ड बैंक की भूमिका विवाद को सुलझाने के लिए एक तटस्थ विशेषज्ञ या मध्यस्थ की व्यवस्था करने भर की है। यही हमारी भूमिका है।

              पाकिस्तान ने पिछले महीने के अंत में कहा था कि वो भारत के एकतरफा और अवैध फैसले को रद्द कराने के लिए वर्ल्ड बैंक से संपर्क करेगा।

              भारत-पाकिस्तान जंग के हालात के बीच वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष का यह बयान आया है। पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला किया था।

              पाकिस्तान सरकार के मुताबिक भारत के हमलों में अब तक 31 लोग मारे गए हैं जबकि 57 घायल हुए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : शांति और विकास की नई इबारत लिखेगी ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’

                              खेल प्रेमियों के लिए 22 मार्च को 'बस्तर हेरिटेज...

                              रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान

                              हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियांरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories