नाबालिग से शादी का वादा कर रेप… भगाकर ले गया था युवक, किराए के मकान में साथ रहे, वहीं किया दुष्कर्म, साथ देने वाला दोस्त भी गिरफ्तार

              दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - Dainik Bhaskar

              दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की, फिर शादी करने का वादा कर उसे भगाकर ले गया। अपने दोस्त की मदद से एक किराए का मकान लेकर वहां रहने लगा। जहां नाबालिग का रेप किया। करीब 10 दिन पहले मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। अब मामले में शामिल 2 युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला जिले बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर की ही रहने वाली नाबालिग 27 जून किसी काम से घर के बाहर निकली थी। उसी दिन शहर का ही रहने वाला एक युवक अनिल कुमार (23) उसे भगाकर अपने साथ ले गया था। नाबालिग जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को खबर की। जिसके बाद पुलिस ने कॉलिंग डिटेल्स निकाली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि शहर के ही नजदीक एक में दोनों हैं। 10 दिन पहले पुलिस नेनिगुड़ा गांव पहुंची। जहां से नाबालिग को बरामद किया गया।

              युवक हो गया था फरार

              हालांकि, आरोपी युवक पुलिस के आते ही फरार हो गया था। जब पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने बताया कि, शादी का झांसा देकर अनिल भागकर ले गया था। मेरे जबरदस्ती रेप किया। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वहीं पुलिस को आज मुखबिर से खबर मिली की युवक शहर में ही एक ठिकाने पर मौजूद है। जहां पुलिस ने टीम भेजी और उसे पकड़ लिया गया।

              दोस्त को भी किया गया गिरफ्तार

              जब आरोपी युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, उसके एक दोस्त संदीप कुमार सिंह (28) ने उसका साथ दिया था। गांव में उसने ही किराए का मकान दिलाया था। जिसके बाद पुलिस ने संदीप को भी उसके घर जाकर पकड़ लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि दोनों ही युवकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार की शाम इस मामले की जानकारी मीडिया को दी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्राकृतिक बीजों से सजी राखियां बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान

                              रोहराकला की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू किया...

                              रायपुर : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

                              वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचानरायपुर...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

                              बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              Related Articles

                              Popular Categories