भिलाई में मिला 4 माह का भ्रूण… नोच-नोचकर खा रहे थे कुत्ते, पुलिस ने जब्त कर पीएम के लिए भेजा

              BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक 4 माह का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई वो मौके पर पहुंची। उस समय वहां कुत्ते भ्रूण को नोच-नोचकर खा रहे थे। पुलिस ने भ्रूण को जब्त किया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

              छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम मंदिर के पास एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वो 4 महीने का भ्रूण लगरहा था। भ्रूण को हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से बनना शुरू हुए थे। ये भ्रूण किसका है और किसने यहां फेंका पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा बनाया और उसे पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण अवैध संबंधों के चलते यहां फेंका गया या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

              पीएम के बाद पता चलेगा कि भ्रूण मेल है या फीमेल
              छावनी पुलिस का कहना है कि भ्रूण मेल या फीमेल इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लिंग का पता चल पाएगा। खबर लिखे जाने तक लाल बहादुर शात्री अस्पताल में भ्रूण का पीएम हो रहा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              रायपुर : चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

                              कोसा सिल्क हमारी समृद्ध हाथकरघा, कुशल बुनकरों की मेहनत...

                              Related Articles

                              Popular Categories