Thursday, February 26, 2026

              छत्तीसगढ़ में कोरोना के 452 नए केस, एक की मौत… अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2857; पॉजीटिविटी दर 7.65 फीसदी , रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 452 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2857 हो गई है। जबकि 25 अप्रैल को ये संख्या 3025 थी। लगातार मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं, जिसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। बिलासपुर में एक मरीज की मौत भी हुई है।

              स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आंकड़े भी बढ़ाए हैं 5905 सैंपलों की टेस्टिंग बीते 24 घंटों में की है। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में पॉजीटिविटी दर कम होकर 7.65 प्रतिशत हो गई है।

              छत्तीसगढ़ में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े।

              छत्तीसगढ़ में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े।

              प्रदेश के 27 जिलों में मिले मरीज मिले

              सबसे ज्यादा 60 मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव जिला है जहां से 43 नए केस मिले हैं। इसी तरह दुर्ग जिले में 40,बिलासपुर में 37, बलौदा बाजार में 36, सरगुजा में 28, कबीरधाम में 27,धमतरी में 24,बेमेतरा में 20, कांकेर में 19, महासमुंद में 15, रायगढ़ में 14, कोरबा में 14, कोरिया में 13,जशपुर में 10, सूरजपुर में 8, बालोद में 8, नारायणपुर में 8,बीजापुर में 6, कोंडागांव में 5, जांजगीर-चांपा में 4, बस्तर में 4, बलरामपुर में भी 4, गरियाबंद में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सुकमा में 1 और मुंगेली जिले में भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

              मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, कोरोना को लेकर उन्होंने समीक्षा बैठक भी ली थी।

              मंत्री टीएस सिंहदेव लगातार आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, कोरोना को लेकर उन्होंने समीक्षा बैठक भी ली थी।

              पिछले 2 दिनों से बढ़ाई गई टेस्टिंग

              ज्यादा से ज्यादा संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान हो सके इसलिए स्वास्थ विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर टेस्टिंग बढ़ाई गई है। और यही वजह रही की पिछले दो दिनों में संक्रमण के आंकड़े बढ़ते क्रम में सामने आए।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories