CG: छत्तीसगढ़ में सिविल जजों का ट्रांसफर… बिलासपुर DJ का बलरामपुर तबादला, सीजेएम रायपुर समेत कई जज बदले गए

          बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के जज, रायपुर के सीजेएम सहित अन्य सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। रामशंकर प्रसाद बिलासपुर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।

          हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा ने न्यायिक सेवा से जुड़े आधा दर्जन अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें सिविल जज इंट्री लेवल, जूनियर और सीनियर लेवल जज के साथ ही उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अफसर शामिल हैं।

          हाईकोर्ट ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया तबादला।

          हाईकोर्ट ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया तबादला।

          अंबिकापुर भेजे गए बिलासपुर DJ साहू

          जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार बिलासपुर में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू का तबादला बलरामपुर भेजा गया है। यहां उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनकी जगह बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज रामशंकर प्रसाद को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।

          सिविल एंट्री लेवल की हुई पदस्थापना
          इस तबादला आदेश के अलावा सिविल जज इंट्री लेवल के न्यायिक अफसरों के लिए पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। सिविल जज एंट्री लेवल के न्यायिक अफसर खुशबू जैन को सिविल जज वर्ग तीन महासमुंद में पदस्थापना दी गई है।

          रायपुर सीजेएम सहित सिविल जज क्लास-1 व 2 का भी स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

          रायपुर सीजेएम सहित सिविल जज क्लास-1 व 2 का भी स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

          रायपुर सीजेएम भेजे गए कांकेर

          इसके साथ ही रायपुर में पदस्थ सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम भूपेंद्र कुमार वासनीकर का तबादला उत्तर बस्तर कांकेर किया गया है। वहीं, कुमारी दिव्या गोयल सिविल जज वर्ग दो रायपुर से राजस्व जिला सक्ती में सिविल जज वर्ग दो, नीरज श्रीवास्तव सिविल जज वर्ग दो बिलासपुर से रायगढ़ सिविल जज वर्ग दो।

          दिग्विजय सिंह वर्ग एक सीजेएम राजनांदगांव से राजस्व जिला प्रकाश साहू सिविल जज वर्ग एक व एसीजेएम कवर्धा से राजस्व जिला राजनांदगांव सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

                    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन...

                    रायपुर : श्रमिक परिवारों के पांच बच्चों ने रचा सफलता का नया अध्याय

                    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में मेरिट के आधार पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories