CG: AAP ऑफिस की सीढ़ियों से गिरकर शख्स की मौत… खेत में काम कर रहे किसान को कार्यकर्ता ले गए थे रैली में; घर लौटते वक्त हादसा

        सक्ती: जिले में आम आदमी पार्टी के डभरा कार्यालय में सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शख्स कार्यालय की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो सीढ़ियों से नीचे गिर गया। ग्रामीण चंदराम निरसिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम ठनगन निवासी चंदराम निरसिंह (54) गुरुवार को अपने खेत में काम करने गया हुआ था। इसी बीच उसे कुछ लोग आम आदमी पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए बुलाने आए, तो वो उनके साथ चला गया। रैली में शामिल होकर सभी लोगों के साथ वो AAP कार्यालय में बैठा हुआ था। यहां से वापस घर जाते समय सीढ़ी से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वो नीचे गिर पड़ा।

        सीढ़ियों से गिरने की वजह से चंदराम गंभीर रूप से घायल हो गया था।

        सीढ़ियों से गिरने की वजह से चंदराम गंभीर रूप से घायल हो गया था।

        सीढ़ियों से गिरने की वजह से चंदराम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग तुरंत उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।



                Hot this week

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                Related Articles

                Popular Categories