रायपुर: मुख्यमंत्री ने अभियंता दिवस की दी शुभकामनाएं…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सर विश्वेश्वरैया की कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद

                              गांव-गांव पहुंच रहे अफसर, मौके पर हो रहा समस्याओं...

                              रायपुर : 5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा

                              सेहत के साथ युवाओं को मिल रही मुख्यधारा की...

                              Related Articles

                              Popular Categories