CG: प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास…

              • नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की रखी आधारशिला

              रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के अवसर पर रायगढ़ जिले के कोडातराई में 6400 करोड़ रुपए से रेलवे तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के 9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई रेल परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण 1, चांपा से जामगा के बीच तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को जोड़ने वाली एमजीआर( मेरी गो राउंड) भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया।

              प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए

              उन्होंने सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड भी इस मौके पर वितरित किये। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे के इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में किये जा रहे कार्यों से प्रदेश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सहायता मिलेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले में विकास को मिली नई रफ्तार

                              स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को 15.85...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की ‘लाल माटी’ पर खिंची विकास की नई रेखा

                              एनएच-130डी बना उम्मीदों का नया सवेरा​रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              Related Articles

                              Popular Categories