सूरजपुर: खड़गावाकला रीपा केंद्र में लगाएं गये जीरेनियम से निकला गया सुगंधित तेल…

            सूरजपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम के मार्गदशन में खड़गवाकला रीपा केंद्र की महिला स्व सहायता समूह के द्वारा कुछ समय पूर्व जीरेनियम (सुगंधित पौधों) की खेती की गई थी। जिसमें रीपा टेक्निकल एक्सपर्ट एजेंसी के सहयोग से स्व सहायता समूह की दीदियों ने पूरे संभाग मे पहली बार जीरेनियम (सुगंधित पौधा) की खेती सफ़लतापूर्वक करायी। इन पौधे की पत्तियों से मशीन द्वारा सुगंधित तेल निकलवाया गया है।इसके साथ ही उद्यानिकी विभाग के सहयोग से 2000 नर्सरी पौधे भी तैयार भी कराये गए हैं जिसके लिए गौठान में ही निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग किया गया है।  भविष्य मे कुल 50,000 पौधे तैयार करने का लक्ष्य भी रखा गया है। इस नवाचार के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने उद्यम की तरफ अपना कदम बढ़ाया है, जिससे वो आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories