CG: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक… सिर के बल गिरने से युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

        बलौदाबाजार: जिले के ग्राम अमेरा निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमेरा निवासी शेखर सोनवानी (37) शनिवार को अपनी बाइक से ग्राम कुसमी दतान जाने के लिए घर से निकला था। गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर दतान गांव के पास मुख्य सड़क किनारे बरसाती नाले में उसका शव पड़ा हुआ मिला। काम करने के लिए अपने खेत जा रहे ग्रामीणों ने उसकी लाश देखी।

        हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

        हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

        बबूल के पेड़ के नीचे पड़ी मिली बाइक

        गांववालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शव पानी में औंधे मुंह पड़ा था। उसकी बाइक बबूल के पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की तलाशी लेने पर उसका आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान शेखर सोनवानी के रूप में हुई।

        बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सिर के बल गिरने से युवक की मौत।

        बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सिर के बल गिरने से युवक की मौत।

        नाले में 2-3 फीट पानी

        पलारी थाने में पदस्थ ASI राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी आशंका है कि बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी है। युवक सिर के बल गिरा है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाले में 2 से 3 फीट पानी बह रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने युवक की पहचान कर ली है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories